फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वायु प्रदूषण से राहत, मध्यम श्रेणी में नोएडा और ग्रेनो की हवा

सार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा की गुणवत्ता फिलहाल संतोषजनक से मध्यम स्थिति में है। विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में वायु प्रदूषण बढ़ने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह बारिश की संभावना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम स्थिति में बनी हुई है। ऐसे में हवा की गुणवत्ता सांस लेने के लिए सामान्य है और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं है। हालांकि सितंबर के अंतिम दिनों में वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना बन सकती है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को नोएडा का एक्यूआई 178 और नोएडा का एक्यूआई 140 दर्ज किया गया। इसके साथ ही आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं बन रही है। हालांकि हवाओं का रुख बदलने से उमस में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें