फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार की हत्या का खुलासा नहीं होने पर सड़क जाम कर हंगामा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अटाई मुरादपुर गांव के ठेकेदार हेमचंद की हत्या का खुलासा नहीं होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भाटी गोल चक्कर कासना रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया तब जाकर वह शांत हुए। ठेकेदार हेमचंद उर्फ हेमी की बीते बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव मुर्शदपुर अंडरपास के पास मिला था। भाई महेश ने हेमी के पूर्व पार्टनर धर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सोमवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा, राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पड़ताल कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें