फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएम कार्यक्रम के लिए डीएनडी से जेवर टोल तक रिहर्सल, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम कार्यक्रम के लिए डीएनडी से जेवर टोल तक रिहर्सल, लगा जाम
विज्ञापन

- कई स्थानों पर रोका गया ट्रैफिक, वीआईपी फ्लीट निकालकर जांची व्यवस्था
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डीएनडी से जेवर टोल प्लाजा तक रिहर्सल किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने फ्लीट जहां से निकली वहां कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका गया। इससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
दरअसल, बुलंदशहर में 25 जनवरी को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से बड़ी संख्या में वीआईपी और वीवीआईपी डीएनडी, चिल्ला लिंक रोड, महामाया फ्लाईओवर और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते बुलंदशहर जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर नोएडा पुलिस ने बुधवार को डीएनडी से जेवर तक कई बार रिहर्सल कर फ्लीट रवाना कर रास्ते में पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर की तरफ, सेक्टर-18 से महामाया फ्लाईओवर की ओर, फिल्म सिटी से महामाया फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और सेक्टर-37 से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे आने वाले वाहनों को रिहर्सल के दौरान करीब पांच-पांच मिनट तक रोका गया।
विज्ञापन

इसके अलावा हाजीपुर कट, सेक्टर-93 कट, सेक्टर-142 कट, सेक्टर-151 कट, जेपी अस्पताल कट पर वाहनों को रोकने से कई स्थानों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि रिहर्सल के दौरान सबसे अधिक चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर, कालिंदी कुंज से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और सेक्टर-37 से एक्सप्रेस वे की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

अंदरूनी सड़कों पर भी व्यस्त समय में लगा जाम
शहर के अंदरूनी सड़कों पर बुधवार को सुबह और शाम को व्यस्त समय में जाम की स्थिति का सामना वाहन चालकों को करना पड़ा। पर्थला फ्लाईओवर से सेक्टर-71, सेक्टर-52 से होम्स 121, सेक्टर-61 अंडरपास, सेक्टर-62, केंद्रीय विहार सेक्टर-50 आदि स्थानों पर वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरे के मद्देनजर सड़क मार्ग से जा सकते हैं पीएम
- एक हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार को बुलंदशहर में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कर ली गई है। कोहरा होने पर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। इसको देखते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री की फ्लीट का चार घंटे तक रिहर्सल चला। वहीं सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच पड़ताल की जा रही है। बुलंदशहर के चोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा है। हेलीकाॅप्टर से सीधे जनसभा में जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मौसम के मद्देनजर यदि हेलीकाप्टर नहीं उड़ सका तो उनका दूसरा रूट सड़क मार्ग होगा। काफिला दिल्ली डीएनडी से नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे और वहां से रबूपुरा से चोला चोला सड़क मार्ग से है। रूट पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीनों जोन की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। इस मार्ग पर करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें