नोएडा (संवाद)। जिले में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत सहायक व्यक्तियों का पंजीकरण शुरू है, जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पोक्सो के तहत 2012 और नियमावली 2020 के अंतर्गत सहायक लोगों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार, आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता की उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और भारत में स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है।