फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कक्षा 9वीं व 11वीं के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त एवं संबद्ध विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन कोड भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। बोर्ड ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के पंजीकरण से संबंधित सभी विवरण का सावधानीपूर्वक सत्यापन कर लें और यदि किसी छात्र के रिकॉर्ड में कोई त्रुटि हो तो उसकी सूचना निर्धारित प्रक्रिया के तहत विभाग को समय रहते उपलब्ध कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं संबंधित कर्मचारी विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, लिंग, वर्ग, विषय, आधारभूत व्यक्तिगत जानकारी व अन्य अभिलेखों का मिलान करेंगे। यदि किसी छात्र के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि या अन्य विवरण में कोई गलती पाई जाती है तो उसे तत्काल विभाग को भेजकर संशोधित कराया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद त्रुटियों में संशोधन करना कठिन हो सकता है, इसलिए विद्यालय समय पर सभी सूचनाओं का सत्यापन सुनिश्चित करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें