अनवर अली, सहायक रजिस्ट्रार जिला अस्पताल मांडीखेड़ा।
- फोटो : Mewat
नगीना। मांडीखेड़ा अस्पताल में जन्म-मृत्यु शाखा के प्रभारी एवं सहायक जिला रजिस्ट्रार अनवर अली (57) की कोरोना से मौत हो गई। अलवर के निजी अस्पताल में रविवार को अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले माडीखेड़ा अस्पताल में ड्यूटी के दौरान उन्हें कोरोना के लक्षण थे। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए और कोरोना की पुष्टि हुई। हालांकि, कुछ दिनों में रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी।