नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 मई से शुरू हुई थी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है। ब्यूरो