फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतपत्रों से चुनाव की मांग वाली जनहित याचिका में संशोधन से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को ईवीएम की जगह मतपत्रों से आम चुनाव कराने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज करने के अपने पहले के आदेश में संशोधन करने से इन्कार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने 24 सितंबर को देश में आम चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल के खिलाफ शिकायत वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इन्कार किया था। पीठ ने बृहस्पतिवार को उपेंद्र नाथ दलाई की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी जिसमें केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को मतपत्रों से आम चुनाव कराने का निर्देश देने की मांग की गई थी। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि पुनर्विचार याचिका न्यायिक समय की बर्बादी है। इसे खारिज किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें