नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की तरफ से शनिवार को लगाए गए जनसुविधा कैंप में शिकायतों का निवारण किया गया। एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कैंप में 95 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें अधिकांश शिकायतें कार्मिक, सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रवर्तन, वाणिज्यिक, कर और संपदा विभागों से संबंधित रहीं। एनडीएमसी के अनुसार, पालिका परिषद की ओर से शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारियों ने जनता से उनकी शिकायतों पर आमने-सामने चर्चा की और समाधान किया। संवाद