नोएडा (संवाद)। सेक्टर-117 स्थित एसजेएस क्रिकेट मैदान पर रविवार को सन डे स्पेशल टूर्नामेंट सीजन-10 का लीग मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अघोरी इलेवन ने छह विकेट पर 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड ब्लू लायंस ने एक विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया। टीम की जीत में कमलेश कुमार ने 96 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दो विकेट लेने वाले विवेक को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।