फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोशल मीडिया पर लड़की बनकर वसूली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की बनकर पीड़ितों से लेता था अश्लील फोटो और वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूली करता था
विज्ञापन


33 लाख रुपये देशभर में कई लोगों से वसूले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फेसबुक, इंस्टाग्राम या दूसरे सोशल मीडिया नेटवर्क पर यदि कोई लड़की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजे तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि यह कोई हनीट्रैप हो। दक्षिण जिला के साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे ही बदमाश को दबोचा है जो लड़कों या दूसरे लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करता था। आरोपी की पहचान शाहीन बाग निवासी मोहम्मद अमन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल, लैपटॉप, सिमकार्ड, चार डेबिट कार्ड, राउटर व मॉडम बरामद किया है। आरोपी देशभर के लोगों से 33 लाख रुपये ठग चुका है। आरोपी लड़की बनकर दोस्ती करने के बाद पीड़ितों से अश्लील फोटाे और वीडियो मांगता था। बाद में सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर वसूली करता था।
विज्ञापन

दक्षिण जिला की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि उनकी टीम को एक जून को डिफेंस काॅलोनी निवासी व्यक्ति ने वसूली की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर सौम्या बजाज की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई थी। उसने इसे कबूल कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच चैट होने लगी। लड़की ने एक दिन उसकी अश्लील तस्वीरें मांगी। इस पर पीड़ित ने उसे कुछ तस्वीरें दे दीं। इसके बाद तुरंत उसने युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित से पांच बार में 21600 रुपये वसूले गए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा ने एक टीम का गठन कर उन खातों की पड़ताल की जिनमें रकम ट्रांसफर की गई थी। इसके अलावा जिस मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप चैट चल रही थी, उनकी भी पड़ताल की गई। जांच के बाद आरोपी की लोकेशन शाहीन बाग इलाके की मिली। एक टीम को शाहीन बाग भेजकर अमन को दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से वेस्ट चंपारण का रहने वाला है। फिलहाल, वह शाहीन बाग में रहकर वसूली कर रहा था। वह सोशल मीडिया पर सौम्या के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को फंसा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें