ग्रेटर नोएडा (संवाद)। चेरी काउंटी सोसाइटी के गेट नंबर-2 से आम्रपाली तक जर्जर पड़ी सड़क दोबारा बनाई जाएगी। सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो चुका है। खराब सड़क के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी समय से आवाजाही में परेशानी होती थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर गड्ढ़ो की वजह से अक्सर जाम लग जाता था। वहीं, हादसों का भी खतरा बना रहता था। स्थानीय निवासी मनीष ने बताया कि इस समस्या को लेकर प्राधिकरण से कई बार शिकायत की गई थी। अब पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।