रबूपुरा (संवाद)। नवीन शिक्षण सत्र के पहले दिन बुधवार को सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान प्रवक्ता हरपाल सिंह, रोहतान सिंह, यशपाल सिंह, धीरज कुमार, हरिश्चंद्र, नीरज कुमार, राकेश सिंह, राम प्रकाश सिंह समेत छात्र और छात्राएं मौजूद रहीं।