जहांगीरपुर (संवाद)। कस्बे सहित चिंगरावली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर मां दुर्गा की आराधना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महानवमी पर सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनका पूजन किया।