फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खैरपुर गुर्जर में दो हैंडपंपों की रीबोरिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। खैरपुर गुर्जर गांव में पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने हैंडपंपों की रीबोरिंग का काम शुरू कराया है। कंपोजिट विद्यालय खैरपुर गुर्जर में एक सरकारी हैंडपंप की रीबोरिंग पूरी हो चुकी है, जबकि परिसर में लगे दूसरे समरसेबल हैंडपंप की रीबोरिंग का काम जारी है। समाजसेवी प्रवीण शर्मा ने बताया कि गांव में पेयजल समस्या की जानकारी प्राधिकरण अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद सीईओ और जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर काम शुरू कराया गया। उन्होंने कन्या पाठशाला के बाहर स्थित हैंडपंप की भी रीबोरिंग कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि गर्मी में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए पर्याप्त पेयजल जरूरी है। हैंडपंपों की रीबोरिंग से स्कूलों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें