फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंगदारी केस में रवि काना की अग्रिम जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी केस में रवि काना की अग्रिम जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के चर्चित मामले में गैंगस्टर रवि काना की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी। साथ ही सेक्टर-63 कोतवाली में दर्ज रंगदारी के एक अन्य मामले में भी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने की याचिका पर सुनवाई होगी। दोनों मामलों की सुनवाई जिला जज की अदालत में होगी। सेक्टर-62 स्थित इंडियन ऑयल अपार्टमेंट निवासी आलोक कुमार द्विवेदी वर्तमान में नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष हैं। आरोप है कि 21 फरवरी की रात वह सेक्टर-133 में शादी समारोह से अपनी कार से लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-42 के जंगल के पास पहुंचे, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली थी। आरोपियों ने रवि काना और पंकज पाराशर का नाम लेते हुए उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में मीडिया क्लब के अध्यक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें