नोएडा (संवाद)। बुजुर्गों के अकेलेपन और सामाजिक दूरी को कम करने की दिशा में आईसीसीपीएल फाउंडेशन ने अपनी प्रमुख सीएसआर पहल ‘राहत विद आईसीसीपीएल’ के तहत नोएडा के सेक्टर-105 स्थित आंगन वृद्धाश्रम का दौरा किया। टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के 55 बुजुर्गों ने भाग लिया। फाउंडेशन की ओर से वृद्धाश्रम को राशन और अन्य जरूरी वस्तुएं भेंट की गईं। फाउंडेशन सीईओ अंबिका सक्सेना भी मौजूद रहीं।