ग्रेटर नोएडा। जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को जून, 2026 का राशन वितरण किया जा रहा है। 25 मई से 10 जून के बीच राशन वितरण किया जाना था। प्रदेश के कुछ जनपदों में राशन कार्डधारकों को आवंटित राशन का शत-प्रतिशत वितरण नहीं हो सका है। इस पर सरकार ने आवश्यक वस्तुओं के वितरण की समय सीमा बढ़ाकर 15 जून कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 15 जून तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार कार्ड के साथ राशन का वितरण किया जाएगा। ब्यूरो