फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 20 तक सेक्टर, सोसाइटी व गांव में लगेंगे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
17 से 20 तक सेक्टर, सोसाइटी और गांवों में लगेंगे रैपिड टेस्टिंग कैंप
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए 17 से 20 जुलाई तक सेक्टर, सोसाइटी और गांवों में कोरोना जांच के लिए रैपिड टेस्टिंग कैंप लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 को सेक्टर-50 स्थित स्टेलर किंग्स, सेक्टर-168 में पारस सीजन सोसाइटी, सेक्टर-93 में सिल्वर सिटी, सेक्टर-61 में कृष्णा अपार्टमेंट और सेक्टर-70 में पेन ओसिस अपार्टमेंट में कैंप लगेगा। 18 जुलाई को कम्युनिटी सेंटर-11, आम्रपाली ईडन पार्क सेक्टर-50, एमआईवी रूम बिल्डिंग कम्युनिटी सेंटर-25, सदरपुर बरात घर सेक्टर-44, क्लियो काउंटी सेक्टर-121 में कैंप लगेगा। 19 जुलाई को छलेरा शिव मंदिर के सामने सेक्टर-45, ग्राम शाहपुर कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-128, ग्रांड ओमेक्स सेक्टर-93 बी, ग्राम रसूलपुर नवादा प्राइमरी स्कूल सेक्टर-62 और महागुन मेस्ट्रो सेक्टर-50 में कैंप लगेगा। इसी तरह 20 जुलाई को कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-20, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-63, छिजारसी बरात घर सेक्टर-63, महागुन मैगोर सेक्टर-50, गेल अपार्टमेंट सेक्टर-62 में कैंप लगेगा। जिलाधिकारी ने देर रात आंकड़े जारी करते हुए कहा कि कोरोना से 75.6 फीसदी लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। मौत का प्रतिशत 0.9 फीसदी (35) है। जबकि, एक्टिव केस 23.5 फीसदी (873) हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें