नाबालिग से दुष्कर्म, मामला दर्ज
नूंह। खंड के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने सारी आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन पीड़िता को पुलिस चौकी में लेकर गए। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी बृहस्पतिवार रात घर पर अपने कमरे में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर गांव के एक युवक ने बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटी को धमकी भी दी की अगर इस घटना की किसी को जानकारी दी तो वह उसे जाने से मार देगा, जिस कारण उनकी बेटी अभी भी बहुत डरी हुई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी का परिवार दबंग किस्म का है, जो कि गांव में गरीब लोगों के साथ अत्याचार करता है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।