गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत महिला अधिकारी से शादी का झांसा देकर बीते कई साल तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद आरोपी ने फोन बंद कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी विवेक कुमार राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार के मुताबिक, सभी कोण से मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, भिवानी की रहने वाली 28 वर्षीय युवती गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी है। युवती का आरोप है कि 2013 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात विपिन कुमार राणा नामक शख्स से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद जून माह में आरोपी युवती के कमरे पर आया और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। सितंबर 2016 में आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाने के बाद फोन बंद कर लिया।