10वीं की छात्रा से कार सवार युवकों ने की छेड़खानी
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में 10वीं की छात्रा से कार सवार युवकों ने शनिवार सुबह छेड़खानी कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। छात्रा के भाई ने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की है। एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ रहती है। छात्रा शनिवार सुबह करीब 8 बजे पैदल ऑटो स्टैंड जा रही थी तभी रास्ते में कार सवार युवकों ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसी। जब किशोरी ने विरोध किया तो कार से निकले एक युवक ने छात्रा से छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी युवक साथियों के साथ कार में बैठकर भाग निकले। एसएचओ राजेश कुमार शर्मा का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ब्यूरो