फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़िता ने नगीना पुलिस थाने में 2 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सोमवार को दर्ज हुए मामले में बताया गया कि घटना 17 दिसंबर की है जब रात्रि में नाबालिग अपने घर में सोई हुई थी। उसी दौरान गांव के अकरम व खालिद उसे उठाकर ले गए। गरीब होने के कारण पिता की बात को किसी ने गौर से नहीं लिया। मजबूरन एसपी व डीएसपी को लगातार गुहार लगाने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। नगीना पुलिस थाना की जांच अधिकारी शोभा रानी ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर घर में घुसकर नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत इसी गांव के अकरम, खालिद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छानबीन चल रही है अभी तक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।