फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुष्कर्म के आरोपी को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेट नोएडा। सत्र न्यायालय ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी दीपक चौधरी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता मानकर यह फैसला सुनाया। जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि विद्यालय से प्राप्त जन्मतिथि प्रमाणपत्र के अनुसार घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। इस आधार पर पॉक्सो एक्ट के प्रावधान लागू होते हैं। आरोपी के खिलाफ प्राथमिक साक्ष्य मौजूद हैं। इन आरोपों के मद्देनजर आरोपी को जमानत देने का कोई आधार नहीं है। अदालत ने कहा कि मामले की प्रकृति गंभीर और संवेदनशील है। यह साबित नहीं होता कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। इन तथ्यों को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें