नोएडा सेक्टर 44 महामाया में रंगोली का आयोजन
नोएडा। सेक्टर- 44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में रंगोली बनाओ, दिए सजाओ और झालर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने फूलों, रंगों और गुलाल से रंगोली बनाई। दीये सजाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने मिट्टी के दिए सजाए। किसी ने दिए पर मोती लगाए, किसी ने सितारे और किसी ने सुंदर रंगों से चित्र बनाए। वहीं, झालर बनाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगीन कागज, कपड़े और रिबन से झालर बनाई। कार्यक्रम में शिक्षकों बबीता, गीतिका और मासूमा मौजूद रहीं। प्रधानाचार्या डॉ छाया जैन ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की। ब्यूरो