फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार सवार तीन युवकों से 3.97 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष टीम ने नारकंडा में रैरी खड्ड के पास पकड़े आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस की विशेष टीम ने नाके पर कार सवार तीन युवकों को 3.97 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा है। आरोपियों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विशेष टीम ने वीरवार को नारकंडा की रैरी खड्ड के पास नेशनल हाईवे-पांच पर नाका लगाया था। इसी बीच एक कार को रोका गया। पुलिस को देख कार सवार तीनों युवक घबरा गए। पुलिस ने संदेह पर कार और युवकों की तलाशी ली, तो 3.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय अंकुश परमार निवासी गांव नाहल तहसील कुमारसैन जिला शिमला, 35 वर्षीय राकेश निवासी गांव चलान तहसील कुमारसैन जिला शिमला और 35 वर्षीय अनितुन निवासी गांव मटाल तहसील कुमारसैन जिला शिमला के रूप में हुई है। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें