फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले में आज जगह-जगह होगा रामलीला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो::::
विज्ञापन

शहर में आज जगह-जगह होगा रामलीला का शुभारंभ
- कहीं शिव-पार्वती संवाद तो कहीं स्कूली बच्चों के कार्यक्रम से होगा आगाज



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। जिले में रविवार से विभिन्न स्थानों पर रामलीला का शुभारंभ हो जाएगा। इनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट समेत सभी कस्बों मनमोहक मंचन होंगे। इसमें कहीं शिव-पार्वती संवाद तो कहीं स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंचन का आगाज होगा।
सेक्टर पाई-1 के रामलीला मैदान में मंचन का आगाज शिव-पार्वती संवाद के साथ होगा। यहां श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि हस्तशिल्प कलाकारों द्वारा मेले का भी आयोजन किया गया है। संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के कलाकार रामलीला मंचन करेंगे। इधर सेंट्रल पार्क में श्रीरामलीला कमेटी की रामलीला की शुरूआत में 30 से अधिक स्कूलों व एकेडमी के करीब 700 बच्चे प्रस्तुति देंगे। कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि मेले में यातायात पुलिस की ओर से 10 सिपाहियों के साथ एक क्रेन की व्यवस्था की गई है। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि माता सीता स्वयंवर में आतिशबाजी का नजारा होगा। वहीं, साइट-4 में भी रामलीला का शुभारंभ स्कूली बच्चों कार्यक्रम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंचन सहित कबड्डी प्रतियोगिता भी होगी:
जेवर (संवाद)। श्री दुर्गे मंदिर पर शुक्रवार देर रात से रामलीला मंचन के साथ ही नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। यहां महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शुभारंभ में ओमप्रकाश शर्मा, एसीपी जेवर रुद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा महासचिव सुभाष चंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें