फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सूरजपुर में होगा रामलीला का भव्य मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर के बाराही मंदिर परिसर के रामलीला मैदान पर रविवार को श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने भूमि पूजन के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारी शुरू कर दी है। कमेटी अध्यक्ष सत्यवीर सिंह भाटी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सूरजपुर में रामलीला का मंचन भव्य होगा। कलाकारों का चयन और अन्य सभी तैयारियां करीब पूरी हो चुकी है। महासचिव सत्यपाल शर्मा ने बताया कि रामलीला का मंचन और विजय महोत्सव मेला 22 सितंबर से शुरू होगा और 2 अक्तूबर को समाप्त होगा। कार्यक्रम में ब्रह्मम गिरी महाराज, सोविन्द्र भाटी, जयदेव शर्मा, मूलचंद प्रधान, छत्रपाल शर्मा, कर्मवीर आर्य, विनोद पंडित, लक्ष्मण सिंघल, भगत सिंह आर्य, केपी कसाना, जगवीर भाटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें