ग्रेटर नोएडा (संवाद)। औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर साइट चार में रामलीला मंचन के लिए श्रीरामलीला कमेटी ने मंगलवार को बैठक की। कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि दस दिवसीय मंचन 23 सितंबर से शुरू किया जाएगा। महोत्सव के लिए कमेटी के सभी सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोगों को मंचन के साथ साथ मेले को आनंद मिलेगा। इसमें खाने पीने के स्टाल व विभिन्न झूले लगाए जाएंगे। सौरभ बंसल, हरेंद्र भाटी, कुलदीप शर्मा, केके शर्मा, कमल सिंह आर्य, श्यामवीर भाटी, गजेंद्र सिंह, मुकुल गोयल, अनिल कसाना, मनोज यादव, अनुज उपाध्याय, अजय रामपुर, विशाल जैन मौजूद रहे।