नोएडा (संवाद)। सेक्टर-19 की सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 11 से 21 अक्तूबर तक रामलीला और विजयदशमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। रामलीला में आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक संगीत और डांडिया की झलक भी देखने को मिलेगी। समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 11 अक्तूबर को शाम सात बजे गणेश पूजन के साथ होगा। इस वर्ष दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। 20 अक्तूबर को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण का पुतला 80 फीट, कुंभकर्ण का 75 फीट और मेघनाद का 65 फीट ऊंचा होगा। समिति के अध्यक्ष संजय बाली ने बताया कि 15 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे सेक्टर-19 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से राम बरात निकाली जाएगी।