नोएडा। मधुबन अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के तौर पर रमेश यादव को चुना गया। रविवार को हुए चुनाव में अपार्टमेंट के निवासियों ने मतदान कर नई कार्यकारिणी चुनी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि मतदान प्रक्रिया में निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रमेश यादव के विजयी पैनल ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, रखरखाव, पारदर्शी प्रशासन और सामुदायिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। नए पदाधिकारियों में रामानंद उपाध्याय को महासचिव, अरुण कुमार राय को उपाध्यक्ष, रजनीश कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र गौतम को संयुक्त सचिव और मोहम्मद हसनैन को विधि सलाहकार चुना गया है। ब्यूरो