नोए़डा (संवाद)। सेक्टर-128 प्रचंड क्रिकेट ग्राउंड में द प्रचंड कप का फाइनल मैच खेला गया। बृहस्पतिवार को हुए फाइनल मुकाबले में रमीश-11 टीम ने जीत दर्ज की। टीम बीबीसी स्कूल सिकंदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 113 रन का लक्ष्य रखा जिसे रामीश-11 ने दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से फाइनल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 54 रन और तीन विकेट गिराकर पार्थ शुक्ला मैन ऑफ द मैच बने।