फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: गार्डन गैलरिया मॉल में शराब पार्टी में स्क्रीन पर चलाई रामायण, हिंदू संगठनों ने पुलिस में की शिकायत

Mon, 10 Apr 2023 05:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

इस मामले में जीआईपी चौकी प्रभारी की तरफ से कोतवाली सेक्टर 39 में बार के मालिक मैनेजर और डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
गार्डन गैलरिया मॉल में शराब पार्टी में स्क्रीन पर चलाई रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गार्डन गैलेरिया मॉल के एक बार में शराब पार्टी के दौरान स्क्रीन पर रामायण चलाने का वीडियो सामने आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स बार का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे हिंदू धर्म का अपमान बता रहे हैं। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में बार के मालिक, मैनेजर व डीजे संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बार के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स बार में शराब पार्टी के दौरान राम-रावण युद्ध से जुड़े संवाद को स्क्रीन पर कुछ देर के लिए चला दिया गया। वायरल वीडियो में स्क्रीन पर राम व रावण संवाद का प्रसंग साफ साफ दिखाई दे रहा है। वहीं स्टेज पर लोग शराब और सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर रोष प्रकट कर रहे हैं और हिंदू धर्म का अपमान बता रहे हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने बार के मालिक, मैनेजर व डीजे संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम ने बार के मैनेजर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि गलती से रामायण का क्लिप चल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें