ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-1 स्थित एचआईजी अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए चुनाव के बाद विजेता सद
फोटो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमिक्रॉन-1 स्थित एचआईजी अपार्टमेंट में रविवार को फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर रमन राजू शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी दुर्गा लाल चौधरी को 35 मतों से हराकर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार ने लोकेश शर्मा को 19 मतों से पराजित किया। सचिव पद पर मनोरंजन कुमार सिंह ने विपिन कुमार चौहान को 18 मतों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर मनिन्दर सिंह परमार ने अवनीश प्रताप को 39 मतों से पराजित किया। इसके अलावा सदस्य पद पर छह उम्मीदवार निर्वाचित हुए। इनमें अमित उमराव, आशुतोष शुक्ला, बबीता सिंह, धीरेंद्र सिंह, संकल्प तिवारी और वीरपाल सिंह शामिल हैं। इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी रंजित प्रधान, धर्मवीर सिंह मावी, देवराज नागर, दीपक भाटी, प्रमोद भाटी, ऋषिपाल भाटी, वीरेश बैसला और अमित भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो