फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धूमधाम से मनाया गया रामलला का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-82 स्थित पॉकेट-7 में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा व्यास स्वामी पंचमानंद ने नारद मोह, जय-विजय श्राप और राम जन्म की भावपूर्ण कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि पुत्रेष्टि यज्ञ के फलस्वरूप भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का अवतार हुआ। राम जन्म के प्रसंग पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और भजन-कीर्तन के बीच नृत्य किया। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी देव मणि शुक्ल ने बताया कि एक अप्रैल को बाल लीला सहित अन्य प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें