रबूपुरा (संवाद)।
कस्बे में पारंपरिक रूप से भगवान राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। अनाज मंडी स्थित रामोत्सव मैदान से शुरू हुई बरात मुख्य बाजार व विभिन्न मोहल्लों से होते हुए मैदान में आकर संपन्न हुई। इस दौरान झांकियां भी निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। इस दौरान विजय तायल, सुधीर गोयल, रोहित सिंघल और रूपलाल कौशिक समेत कई लोग मौजूद रहे।