फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राखी की टीम ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के लाइफ साइंसेज़ विभाग की पीएच.डी. शोधार्थी राखी राजपूत की टीम बायोप्लास्टिक ने सोशल साइंसेज़, ह्यूमैनिटीज, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स एंड लॉ विषय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सौम्यजीत चंद्र की टीम क्लीन एंड ग्रीन फ्यूल ने एग्रीकल्चरल साइंसेज़ एंड एलाइड सब्जेक्ट्स में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न विषयों में लगभग 20 शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें से छह बेहतरीन टीमों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। इसमें उत्तर भारत के कई विश्वविद्यालयों की लगभग 150 टीमों ने हिस्सा लिया। डीन रिसर्च डॉ. भुवनेश कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे शोधार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें