फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का हल्ला बोल: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत

Mon, 25 Nov 2024 11:15 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों की आर-पार की लड़ाई हो सकती है। किसान नेता राकेश टिकैत महापंचायत की अध्यक्षता करने पहुंचे हैं। इस महापंचायत में 20 जिलों के किसान शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान महापंचयात को संबोधित करने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे हैं। वहीं, महापंचायत को देखते हुए यहां पर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीणा सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देशित करने के लिए पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों की आर-पार की लड़ाई हो सकती है। किसान नेता राकेश टिकैत महापंचायत की अध्यक्षता करेंगे। गौतमबुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा सहित 20 जिलों के किसान महापंचायत में शामिल होंगे। लंबे समय से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसान धरने पर बैठे हैं। 28 से एक दिसंबर तक यमुना प्राधिकरण पर और दो दिसंबर से किसान दिल्ली कोच करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें