ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान महापंचयात को संबोधित करने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे हैं। वहीं, महापंचायत को देखते हुए यहां पर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीणा सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देशित करने के लिए पहुंचे हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों की आर-पार की लड़ाई हो सकती है। किसान नेता राकेश टिकैत महापंचायत की अध्यक्षता करेंगे। गौतमबुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा सहित 20 जिलों के किसान महापंचायत में शामिल होंगे। लंबे समय से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर किसान धरने पर बैठे हैं। 28 से एक दिसंबर तक यमुना प्राधिकरण पर और दो दिसंबर से किसान दिल्ली कोच करेंगे।