फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजीव जोसेफ छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने दक्षिण भारतीय प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजीव जोसेफ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। समिति के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र नाथ के आदेश के मुताबिक यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है और तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। अनुशासन समिति ने स्पष्ट किया है कि संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी की नीतियों के खिलाफ जाने वाले किसी भी आचरण पर कांग्रेस सख्त रुख अपनाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में जोसेफ के व्यवहार और गतिविधियों पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद समिति ने पूरी जांच कर यह निर्णय लिया। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन के बाद जोसेफ किसी भी पद, अभियान या पार्टी गतिविधि का हिस्सा नहीं रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें