फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोशल मीडिया क्रिएटर्स को किया जागरूक

Mon, 26 Oct 2026 06:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर स्थित बैंक्वेट हॉल में सोमवार को जेवर सोशल मीडिया क्रिएटर अवेयरनेस मीट-अप एंड ऑनर 2026 कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जेवर क्षेत्र के कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। उन्हें सम्मानित किया गया। इसका आयोजन आरजे रिकॉर्ड फिल्म प्रोडक्शन ने किया। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया क्रिएटर्स को एक मंच पर लाने के साथ ही उन्हें सामाजिक जागरूकता अभियानों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेवर नगर पंचायत के चेयरमैन नारायण महेश्वरी शामिल हुए। आरजे रिकॉर्ड फिल्म प्रोडक्शन के संरक्षक कुंवर मोहित चौधरी, डायरेक्टर विनय अमेठिया और कवि एवं गायक रामजीत अमेठिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें