नोएडा (संवाद)। यातायात माह-2026 के तहत नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेक्टर-18 में दिव्यांगजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। डीसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने दिव्यांगजनों के वाहनों और हेलमेट पर जागरूकता स्टीकर लगाए। साथ ही उन्हें यातायात संकेतों और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई।