नोएडा (संवाद)।
यातायात पुलिस की ओर से बुधवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत स्विगी के अधिकारियों और डिलीवरी राइडर्स को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं, सेक्टर-63 स्थित हिताची लिफ्ट इंडिया कंपनी में अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात नियमों के साथ राहवीर योजना, पीएम राहत योजना और गोल्डन आवर के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।