बिलासपुर (संवाद)। कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिलासपुर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बताया गया कि तंबाकू, गुटखा, खैनी, बीड़ी और सिगरेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर, हृदय रोग और सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।