नोएडा। विश्व मानक दिवस के उपलक्ष्य पर आईएमएस के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते और भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से मानक की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बीआईएस नोएडा के वरिष्ठ निदेशक कौशिक दत्ता और आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने मानकों की दैनिक जीवन में उपयोगिता, उत्पादों की गुणवत्ता व सुरक्षा, प्रमाणन चिह्नों की पहचान और ऊर्जा दक्षता के विषयों पर विचार साझा किए। सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो की स्टेशन हेड वर्षा छबाड़िया ने बताया कि हमारा उद्देश्य सामुदायिक रेडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। ब्यूरो