ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट ने घरेलू सहायिकाओं और हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता व सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं को मासिक धर्म के समय व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव, सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल और उसके सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पांडेय, एजुकेशन डायरेक्टर सरिता सिंह, रुचि जैन आदि मौजूद रहीं।