संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
दादरी (संवाद)। आमका रोड स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को किशोरियों के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं पूर्व कालिक जिला न्यायाधीश शिवानी रावत, अतुल श्रीवास्तव और बाल चंद नागर ने छात्राओं को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, साइबर सुरक्षा, लैंगिक समानता तथा निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर आशा शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।