फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से गांवों की सड़कें बदहाल, रास्तों पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। बारिश के बाद क्षेत्र के अधिकतर गांवों में सड़कों की हालत खराब हो गई। कहीं कीचड़ फैल गया तो कहीं गहरे गड्ढों में पानी भर गया। इससे लोगों को रास्तों से गुजरने में परेशानी हुई। तिरथली गांव में सड़क पर कीचड़ फैलने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। आकलपुर-मयाना मार्ग पर दो फीट से अधिक पानी भर गया। यहां दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोते नजर आए। गड्ढों में पानी भरने से वे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। तिरथली और आकलपुर-मयाना मार्ग के अलावा रौनीजा, मुंजखेड़ा, जहांगीराबाद-कादलपुर और मोहम्मदाबाद समेत आसपास के गांवों के रास्तों पर भी बारिश के बाद परेशानी बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें