नोएडा। बारिश के दौरान कई जगह बिजली लाइनों में खराबी आने से सेक्टरों और सोसाइटियों में आपूर्ति प्रभावित रही। विद्युतकर्मी भी बारिश के बीच स्थानीय फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहे। सेक्टर-26 में बिजली लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो गई। सेक्टर-11 में लाइन में स्पार्किंग के कारण खराबी आई। सेक्टर-100, 110 और 104 में 33 केवी की लाइन में तकनीकी खराबी आई। इससे सेक्टर-100 और सेक्टर-99 समेत अन्य सेक्टरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। सेक्टर-71 में भी एलटी लाइन में फॉल्ट आ गया। ब्यूरो