फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश बनी आफत, 50 से अधिक सेक्टरों में बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश बनी आफत, 50 से अधिक सेक्टरों में बत्ती गुल
विज्ञापन

- कई उपकेंद्रों के फीडर में आई तकनीकी खराबी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश के बाद शहर के 50 से अधिक सेक्टरों में चार से पांच धंटे तक बिजली गुल रही। सेक्टरों के अलावा ग्रुप हाऊसिंग सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से यह समस्या और गहरी हो गई। बारिश की वजह से आई तकनीकी खराबी को दूर करने में कर्मियों और जिला प्रशासन की ओर से तैनात किए गए कर्मचारियों को कई घंटे का समय लग गए। देर शाम तक बिजली विभाग के स्थानीय कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर पर फोन की घंटी बजती रही।
बारिश और ओले गिरने के कारण लोकल फॉल्ट की दिक्कतें बढ़ गई। इससे जिले की बिजली की सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से खामियों को दूर करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही सेक्टर-23 बिजली उपकेंद्र पर सेक्टर-20 बिजली उपकेंद्र से आने वाली 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे सेक्टर-23 के बिजली उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। सेक्टर-22, 23, 25, 33, 34, मोरना और चौड़ा सादतपुर आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं 33 केवीए की लाइन सुबह करीब 11 बजे से दोपबर 2 बजे तक बंद रही। इस बीच विद्युत कर्मियों ने सेक्टर-115 से आ रही 33 केवीए बिजली लाइन से फीडर की बिजली सप्लाई शुरू की। वहीं सेक्टर-53 बिजली उपकेंद्र की लाइन पर बारिश की वजह से पेड़ की एक शाखा टूटकर गिर गई। इससे सेक्टर-53, सेक्टर-33, 34 व कंचनजंगा मार्केट की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

वहीं फेज-दो क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र से सेक्टर-107 महर्षि आश्रम को आ रही लाइन में फाल्ट होने की वजह से आश्रम की चार घंटे से अधिक समय तक बत्ती गुल रही। सेक्टर-63 के 33/11 केवी के बिजली उपकेंद्र की लाइनों में दिक्कतें आने की वजह से आपूर्ति बाधित रही। सेक्टर-63 में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद हर आधे से एक घंटे में बिजली आती व जाती रही। इससे औद्योगिक सेक्टरों के उद्यमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बार-बार बत्ती गुल होने की वजह से उनका उत्पादन बाधित हुआ। विद्युत निगम का सीयूजी नंबर बंद होने की वजह से उपभोक्ताओं की ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन


हवा और बारिश के साथ ओले गिरने के साथ ट्रांसमिशन लाइन के उपकेंद्र में पानी भर गया था। इस वजह से कुछ देर के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ी। तीन-चार बिजली सब स्टेशनों मेंं भी तकनीकी खामियां आई थीं। जिसे दुरस्त कर लिया गया है। - राजीव मोहन, मुख्य अभियंता गौतमबुद्ध नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें